विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी —

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी --

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी —-

आई एन न्यूज बृजमनगंज / महराजरांज

बृजमनगंज क्षेत्र के करीब आधा दर्जन लोगों ने एक ब्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है ।

थाना बृजमनगंज क्षेत्र के गांव सहजनवा निवासी बदरुद्दीन एवं ग्राम सभा गोपालपुर निवासी जितेंद्र गुलाम करीम बिसमिल्लाह व अब्दुल हई ने सोमवार को थाना बृजमनगंज पहुंच कर क्षेत्र के ही ग्राम सभा कवलपुर के रहने वाले एक ब्यक्ति पर करीब 5 लाख से ऊपर की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया । लोगों ने कहा की हम लोगों को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने बीते आठ माह पहले रकम ले लिया । बीते 5 माह तक आज कल करता रहा । इसी बीच करीब 3 माह से फरार हो गया है । और मोबाईल भी बन्द कर रख्खा है । इस मामले में थानाध्यक्ष चन्द्रेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है । जाँच की जायेगी । दोषी पाए जाने पर आरोपी को बक्सा नही जायेगा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे