सोनौली बॉर्डर: एसडीएम ने एसएसबी, पुलिस और व्यापारियों के साथ की बैठक
सोनौली बॉर्डर: एसडीएम ने एसएसबी, पुलिस और व्यापारियों के साथ की बैठक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी के विरोध में व्यापारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन और नारेबाजी से गरमाए माहौल को शांत करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आज पुलिस एसएसबी और व्यापारियों के साथ एक समन्वय बैठक संपन्न हुआ।
मंगलवार की शाम को भारतीय सीमा के नागरिक पुलिस चौकी सोनौली में उप जिला अधिकारी नौतनवा प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी और एसएसबी पुलिस बैठ कर आपस में विचार विमर्श किया। और एक दूसरे को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सहायक कमांडेंट सोनौली अनीश कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर अभी भी लॉक डाउन है। नेपाल के पेंशनधारी मेडिकल, डॉक्टर और दूतावास और डीएम के परमिशन वाले ही नेपाल से आ सकते हैं।
एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने कहा कि हम सभी को आपस में आपसी संबंध और समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक सामग्री को नहीं रोका जाएगा किंतु सभी को जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों का रुख नरम हो गया और बैठक समाप्त हो गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक सोनौली धनंजय सिंह, चौकी प्रभारी अशोक कुमार, व्यापारी नेता सुभाष जयसवाल, विजय रौनियार, संजीव जायसवाल, प्रताप मद्धेशिया, रुपेश अग्रवाल, जगदीश जयसवाल, गौरी शंकर जयसवाल सहित कई दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





