सोनौली एन एच पर ट्रक-बोलेेरो मे टक्कर दो की मौत, तीन नेपाली समेत11 घायल

सोनौली एन एच पर ट्रक-बोलेेरो मे टक्कर दो की मौत, तीन नेपाली समेत11 घायल

सोनौली एन एच पर ट्रक-बोलेेरो मे टक्कर दो की मौत, तीन नेपाली समेत11 घायल
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
सोनौली- गोरखपुर एन एच पर के फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर सोमवार की देर रात घने कोहरे ने ट्रक व बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में नौतनवा निवासी पति पत्नी की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक व बोलेरो को कब्जे में लेकर सड़क से किनारे हटवाया।
बता दे की बोलेरो में 14 यात्री सवार थे। जो सोनौली जा रहे थे। इनमें 3 यात्री नेपाल व 11 यात्री नौतनवा निवासी हैं। फरेंदा थाना के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मृतकों की पहचान शीला पत्नी राकेश और राकेश पुत्र जोखन पासवान निवासी नौतनवा के रूप में हुई। घायलों को बनकटी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। नेपाली नागरिको का नाम और पता नहीं मिल पाया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे