सोनौली: कोरोना संक्रमण में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओ को किया गया सम्मानित
सोनौली: कोरोना संक्रमण में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओ को किया गया सम्मानित
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 गांधीनगर में स्थित माता चंचाई देवी के प्रथम वार्षिक उत्सव पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान निरीह, जरूरतमंदों और बड़ी संख्या में सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा तक फंसे मालवाहक ट्रकों के चालकों उनके सहयोगियों को जिन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा था ऐसे समय में सोनौली परिक्षेत्र के उत्साही युवाओ ने इनकी मदद करते हुए दोनों वक्त का भोजन और हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराया था। ऐसे उत्साही लोगों का प्रबुद्ध लोगों ने प्रशस्ति देकर सम्मान किया।
सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामना त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली, विशिष्ट अतिथि अश्वनी उर्फ राजू दुबे,अमित त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा गुफरान खान सभासद वार्ड नंबर 6 गांधीनगर,अजय गुप्ता, रंजित यादव, राजेश गुप्ता, अभिषेक वर्मा, काशीनाथ गौड़, मुकेश गुप्ता, संतोष पांडेय, कृष्णा गुप्ता, गणेश गुप्ता, संजय त्रिपाठी, गोविंद गुप्ता, दिलीप त्रिपाठी को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





