नौतनवा महेंद्र नगर वार्ड सभासद व समाजसेवियों ने बाटे कंबल- शाल

नौतनवा महेंद्र नगर वार्ड सभासद व समाजसेवियों ने बाटे कंबल- शाल

नौतनवा महेंद्र नगर वार्ड सभासद व समाजसेवियों ने बाटे कंबल- शाल
नौतनवा महेंद्र नगर वार्ड सभासद व समाजसेवियों ने बाटे कंबल- शालआई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर के सभासद पप्पू जायसवाल उर्फ चड्ढा द्वारा सामाजिक संगठनों को साथ लेकर आज अपने आवास से वार्ड के समस्त निरीह जरूरतमंदों में ठंड को देखते हुए सैकड़ों बुजुर्गों को कंबल और महिलाओं को शाल वितरित किया गया। कंबल और शाल पाकर लोगों के चेहरे में गजब की खुशी दिखाई दे रही थी।
इस कम्बल वितरण के अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि मानव सेवा के कार्यों को ही सर्वोच्च प्राथमिकता व जीवन का लक्ष्य मानते हुए इस तरह के कार्य किए जाने चहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय जायसवाल, रमाशंकर जयसवाल, दयाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, धर्मात्मा जयसवाल, प्रीतम जायसवाल सहित दर्जनों वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे