नौतनवा थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमुख को दी गई भावभीनी विदाई

नौतनवा थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमुख को दी गई भावभीनी विदाई

नौतनवा थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमुख को दी गई भावभीनी विदाई

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा थाने में 3 वर्ष तक सेवा देने के बाद आज बुधवार को रवि प्रकाश हेड कांस्टेबल कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेट ए का स्थानांतरण गाजियाबाद के लिए हो गया। उनके हस्तांतरण की सूचना जैसे ही थाने में मिली थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी काफी दुखी रहे।

इस मौके पर आज नौतनवा थाना कार्यालय द्वारा गमगीन माहौल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हेड कांस्टेबल कंप्यूटर ऑपरेटर रवि प्रकाश को सभी ने फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मान पूवर्क भावभीनी विदाई दी ।

इस मौके पर रवि प्रकाश ने कहा कि 3 वर्ष इस कार्यालय में कैसे बीत गया मुझे ही पता ही नहीं चला। सबका प्यार और स्नेह इस कदर मिला कि हम उसे कभी भूला नहीं सकते। उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति की।

इस मौके पर मुख्य रूप से थानाध्यक्ष नौतनवा छोटेलाल, इन्स्पेक्टर शुभ नारायण दुबे ,मुंशी दिलीप कुमार, दीवान सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे