सोनौली: पटरी दुकानदारों को बिना गारंटी लोन दिलाने में जुटे शिवम त्रिपाठी
सोनौली: पटरी दुकानदारों को बिना गारंटी लोन दिलाने में जुटे शिवम त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के लोगों को स्वंरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत फ्री सिकोटी लोन के लिए आवेदन कर रहे ठेला, खोमचा वाले दुकानदारों को सहज ढंग से रोजगार के लिए ऋण मिल सके इसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कैंप कर उनके फार्म भरे जा रहे हैं । और पीएम स्वयंनिधि योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी जुटे हुए हैं।
शीनवार की दोपहर को सोनौली नगर पंचायत के कैलाशनगर मे कर्मचारयो द्वारा कैंप करके क्षेत्र के लोगों को स्वनिधि योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए जुटे कर्मचारियों की स्थित जानने पहुंचे शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने कर्मचारियों से मिलकर पूरी स्थिति की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि 410 के सापेक्ष 380 लोगों को ऋण दिलाने की सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही इन्हें रोजगार के लिए फ्री सिकोटी लोन मिल जाएगा।
शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत के 410 मजदूर, ठेला, खोमचा , रेवड़ी बेचने वाले पटरी व्यवसायी जो करोना कॉल के लाक डाउन मे अपने पूजी खत्म कर लिए थे, उन्हे लाभ मिलने से रोजगार करने में काफी राहत मिलेगी और उनका जीवन स्तर उठेगा।
उन्होने यह भी कहां कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ फल सब्जी, लॉन्ड्री , सैलून , रेहड़ी वाले, पटरी पर दुकान लगाने वाले और पान की दुकान लगाने वाले लोगों को दिया जा रहा है। इस योजना के जरिेए यह सभी लोग सरकार से कर्ज ले सकेंगे और अपना काम फिर से शुरू कर सकेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





