सोनौली- पिता जी के अधूरे सपनों को आपके आर्शिवाद से करूँगा पूरा –शिवम त्रिपाठी
सोनौली- पिता जी के अधूरे सपनों को आपके आर्शिवाद से करूँगा पूरा –शिवम त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
मेरे स्वर्गीय पिता जी ने नगर पंचायत क्षेत्र में जो विकास का वादा किये थे उनके सपनों को साकार करने के लिए हम संकल्पित हैं। आपके आशीर्वाद और स्नेह से उसे पूरा करूंगा।
उक्त बाते आज रविवार की सुबह शिवम त्रिपाठी न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वार्ड नं०2 चंद्रशेखर नगर और वार्ड नं०10 जानकी नगर भ्रमण के दौरान वार्डवासियों के बीच कहीं।
श्री त्रिपाठी ने मुहल्ले के लोगो का कुशल क्षेम पूछते हुए उनके समस्याओं को सुन करके उसका निस्तारण भी किया। साथ दी उन्होनें वार्ड में चल रहे विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
वार्ड भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,विनोद कुमार,वकील अहमद,पप्पू खान,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार, तफज्जुल, मकबूल,पप्पू सिंह,अलीशेर, सुहेल,आन्ही गुप्ता, अशफाक खां, गुड्डू तिवारी, असर्फी लाल,अशुतोष तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।





