चुनावी चौकसी के बीच चोरो ने दो घरो से लारवो समेटा-

चुनावी चौकसी के बीच चोरो ने दो घरो से लारवो समेटा-

चुनावी चौकसी के बीच चोरो ने दो घरो से लारवो समेटा—-

आई एन न्यूज डेस्क / महराजगंज

चुनावी चौकसी के बीच चोरों ने कोठीभार क्षेत्र के दो घरों से लाखों का माल समेट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुच मामले की जाँच मे जुट गये है ।  लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।

उक्त घटना से खफा एसपी प्रमोद कुमार ने कोठीभार थानाध्यक्ष को लगातार दूसरी बड़ी चोरी पर कड़ी फटकार लगाई है ।

 मंगलवार की देर रात घोड़नर निवासी प्रभु कुशवाहा का परिवार घर मे  सोया था। इसी बीच घर के पीछे से घुसे चोरों ने आलमारी में रखी चांदी की हंसुली, 20 हजार नगदी और सोने के जेवर चुरा लिए। इसके बाद बेलवा में उमेश तिवारी के घर सोने के करीब दो लाख के जेवरो पर हाथ साफ कर फरार हो गये।

घटना की सूचना पर मंगलवार को थानाध्यक्ष आनन्द गुप्ता मौके पर पहुंचे। छानबीन की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

स्मरण रहे कि सिसवा में इस महीने यह तीसरी बड़ी चोरी है। इसके पहले पांच फरवरी को बैजनाथ सरावगी के घर से छह लाख की चोरी हुई थी। उस मामले का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे