ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग ——-
एसडीएम नौतनवा को कांग्रेसी नेता ने सौंपा मांग पत्र——-
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर /महाराजगंज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में बीते दिनों हुए ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं तिलहन फसल काफी बर्बाद हो गया है । इससे किसानों में काफी निराशा व्याप्त है ।
बुधवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को एक मांग पत्र देकर उंहें अवगत कराया कि नौतनवा तहसील के दर्जनों गांव में भीषण ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति हुए हैं । कांग्रेसी नेता श्री शुक्ल ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को ₹20000 प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग किया है ।





