फरेंदा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार
फरेंदा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
आगामी पंचायत चुनाव व त्योहार होली को दृष्टिगत फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी इलाके मे अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में फरेंदा पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही की है।
खबरो के मुताबिक आज गुरुवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी नर्सरी में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने एक अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाते हुए दो महिलाओ ज्ञानमति उर्फ भलाई पत्नी स्व0 रमेश उम्र 35 वर्ष,आरती पुत्र अभिराम उम्र 25 वर्ष
को महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण (दो बड़े भदेला, दो छोटे भदेला, दो अदद चोंगा, दो प्लास्टिक की नलकी व 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 40 कुंतल लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया ।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अपराध संख्या 78/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





