कोरोना की जांच बढ़ाएं, प्रवासियों पर रखें नजर : डीएम

कोरोना की जांच बढ़ाएं, प्रवासियों पर रखें नजर : डीएम

कोरोना की जांच बढ़ाएं, प्रवासियों पर रखें नजर : डीएम

आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
कोविड-19 एक बार फिर पाँव पसार रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ.उज्ज्वल कुमार ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना जांच बढ़ायी जाए तथा होली के त्योहार पर घर आने वाले प्रवासियों पर नजर रखी जाए और उनकी भी कोरोना जांच अवश्य करायी जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोरोना बचाव अभियान के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों ,रोडवेज बस अड्डों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थान चिन्हित कर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच अवश्य करायें।
उन्होंने कहा कि महराजगंज में कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के मरीज शून्य थे, मगर इस बीच अचानक बढ़ोतरी चिन्ता का विषय है। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
कोविड टीकाकरण के बारे में भी विशेष प्रचार-प्रसार की जरूरत है। 60 वर्ष के सीनियर सिटीजन नजदीक के सरकारी अस्पतालों पर जाकर कोविड का टीका निःशुल्क लगवाएं, 45 से 59 वर्ष के गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीज भी टीका लगवा सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि एक बार सभी को माॅस्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, साफ सफाई रखने, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने के लिए प्रेरित किया जाए।
अगर कोई जरूरी काम से घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं, दो गज की दूरी बनाए रखें, समय समय पर साबुन पानी से हाध धुलते रहें।
इस अवसर पर मुख्य चिकितासाधिकारी डाॅ.अशोक कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजा साईं सिलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे