सोनौली: इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण में अनियमितता पर बिफरे शिवम त्रिपाठी

सोनौली: इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण में अनियमितता पर बिफरे शिवम त्रिपाठी

सोनौली: इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण में अनियमितता पर बिफरे शिवम त्रिपाठी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर के वार्डवासी आज शुक्रवार को एकाएक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि से मिलकर वार्ड में मानक के विपरीत बन रहे इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की कड़ी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर शिवम त्रिपाठी वार्ड सभासद सहित वार्ड वासियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया।
सड़क की स्थिति को देखकर शिवम त्रिपाठी बिफर पड़े । उन्होंने तत्काल अधिशासी अधिकारी सोनौली को संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के लिए निर्देशित किया।

श्री त्रिपाठी ने यह भी कहां की सड़क मानक के अनुसार नहीं बना तो ठेकेदार और जेई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ,अशरफ अली, जोजल खान, जलालुद्दीन, करम हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

इस संबंध में राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी सोनौली ने कहा कि कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास महाराजगंज (डूडा) है। शिकायत मिली है । संबंधित जेई को बताया जा रहा है। इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे