नौतनवा: अवैध पेट्रोल पंप पर एसडीएम का छापा, 3500 लीटर डीजल सीज
नौतनवा: अवैध पेट्रोल पंप पर एसडीएम का छापा, 3500 लीटर डीजल सीज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से डीजल पेट्रोल की तस्करी करके भारतीय सीमा में डंप कर डीजल पेट्रोल की होम डिलीवरी देने वाले एक गिरोह को दबोच कर एसडीएम ने 3500 लीटर डीजल सीज कर दिया है।
बता दे की नेपाल में भारत से सस्ता डीजल होने के कारण भारत-नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेते हुए पगडंडियों के रास्ते भारी पैमाने पर डीजल पेट्रोल भारतीय सीमा में तस्कर अपने कैदियों के माध्यम से एकत्रित कर आते हैं और फिर समय रहते नौतनवा ही नहीं आसपास के छोटे-छोटे कस्बों में होम डिलीवरी देते हैं।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुलिस, एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा खुर्द गाव में छापेमारी कर 3500 लीटर डीजल बरामद का उसे सीज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटे रहे ।
देखे बीडिओ —





