विकास से रोजगार बढ़ेगा आम आवाम के चेहरे पर खुशहाली आएगी— योगी सीएम

विकास से रोजगार बढ़ेगा आम आवाम के चेहरे पर खुशहाली आएगी--- योगी सीएम

विकास से रोजगार बढ़ेगा आम आवाम के चेहरे पर खुशहाली आएगी— योगी सीएम

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। गांव से लेकर शहर तक विकास योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं।
मासूमों के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण यह दर्शाती हैं कि सामूहिक और सार्थक प्रयास से ही यूपी में खुशहाली आएगी और पिछले चार साल में हमने इसे करके दिखाया हैं।
उक्त बाते आज शनिवार की दोपहर को महराजगंज जिले के चौक बाजार दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 280 करोड़ और 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होनें कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में जुलाई से लेकर नंबर तक का समय बड़ा ही नाजुक होता था, हर साल न जाने कितने मासूम बच्चें असमय काल के गाल में समा जाते थे, चार दशकों तक चले मौत के इस तांडव को रोकने को लेकर हम सभी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर इस रोग के समूल नाश को लेकर संकलित होकर काम किया तो आज हम सभी इस जानलेवा बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पा चुके हैं। मौतों का आंकड़ा कैसे कम हो गया, यह उन लोगों से पूछने की जरुरत हैं जो आपको जाति, धर्म और मजहब के नाम पर बांटकर गुमराह करते हैं।
उन्होंने नवसृजित नगर पंचायत चौक बाजार, बृजमनगंज, परतावल व पनियरा की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही आप सभी को नगरी सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विकास होगा, तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार के साथ आम आवाम के चेहरे पर खुशहाली आएगी।
उन्होंने सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास का जिक्र करते हुए किसान आंदोलन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास से जुड़ी 280 करोड़ की परियोजनाएं महराजगंज के विकास को गति प्रदान करेंगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे