सोनौली नगर पंचायत मे कोई समस्या हो सीधे मुझसे मिले– शिवम त्रिपाठी
सोनौली नगर पंचायत मे कोई समस्या हो सीधे मुझसे मिले– शिवम त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के विभिन्न वार्डों के भ्रमण पर निकले शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि आज शनिवार सुबह वार्ड नंबर 7 के
राहुल नगर निवासी किशोर यादव के घर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा उसके उपरांत उन्होंने पूरे वार्ड में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। साफ सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, और सभी से अपील किया कि वार्ड के किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी हो वह सीधे वह मुझसे संपर्क करें हम उनकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
हालांकि वार्ड में कई नए सड़क मिलने पर लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए श्री त्रिपाठी को धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपने पिता जी के बताये हुए मार्ग पे चलते हुए हम आपके हक की लड़ाई लड़ने का कार्य करूँगा और नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर मुख्यरूप से उक्त वार्ड के सभासद विनय यादव, बेचन प्रसाद,पप्पू सिंह,आशिक अली,रामरक्षा,ओमप्रकाश कन्नौजिया,हरिहर,ओमप्रकाश शुक्ला,अशरफी लाल,अशुतोष त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
महराजगंज ऊ०प्र०।








































