नौतनवा ब्लाक पर आज चौथे दिन बिका 488 पर्चा
नौतनवा ब्लाक पर आज चौथे दिन बिका 488 पर्चा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
पर्चा बिक्री के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ही चुनावी पर्चा खरीदने वाले प्रत्याशियों की भीड देखा गया।
नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से पर्चा बिकना शुरू हुआ। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के चुनाव लडऩे वाले अधिकांश प्रत्याशी ब्लाक मुख्यालय पर समय से पहुचकर अलग अलग पदो के लिये के लिए पर्चा खरीदा।
इस दौरान बिक्री तीनो काउंटर से ग्राम प्रधान पद के 180 व बीडीसी पद के 142 एवं सदस्य पद के 166 पर्चा टोटल 488 पर्चा बिका।
इस दौरान ब्लाक मुख्यालय पर काफी भीड देखा गया। वही अधिकांश लोग पर्चा खरीदने सम्बन्धित और अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए परेशान दिखे।
इस संबंध मे एडिओ पंचायत राधेश्याम ने बताया की शुक्रवार की सुबह 10 बजे से तीन बजे तक पर्चा बिक्री काउंटर से टोटल 488 पर्चा बिका है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश 2/4/2021





