न काफिला, न भीड़… अकेले बाजार पहुंच गए विधायक, धनतेरस पर सोनौली में की खरीदारी

न काफिला, न भीड़… अकेले बाजार पहुंच गए विधायक, धनतेरस पर सोनौली में की खरीदारी
रवि आभूषण से खरीदा चांदी का सिक्का व पूजन सामग्री, स्थानीय व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को धनतेरस के पावन पर्व पर सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। विधायक बिना किसी सुरक्षा काफिले व कार्यकर्ताओं की भीड़ के भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे के बाजार में पहुंचे और धनतेरस की पूजा हेतु सामग्री की खरीदारी की।
विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर स्थित रवि आभूषण की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा के लिए चांदी का सिक्का, भगवान की मूर्ति सहित पूजन हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदी। अचानक विधायक को अपनी दुकान पर देखकर दुकानदार व वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए।
इस संबंध में स्वर्ण व्यवसायी रवि वर्मा ने बताया कि विधायक जी ने पूजा हेतु चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्ति सहित कई सामान खरीदे। विधायक का मानना है कि त्योहार के अवसर पर अपने ही विधानसभा क्षेत्र में खरीदारी करने से स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ता है तथा क्षेत्र के बाजार में खुशहाली आती है।
विधायक की इस सादगी भरी खरीदारी की चर्चा पूरे बाजार में रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि आमतौर पर जनप्रतिनिधि त्योहारों पर बड़े शहरों में खरीदारी करते हैं, लेकिन विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली के छोटे व्यापारियों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।
उल्लेखनीय है कि धनतेरस के दिन सोने-चांदी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। इस दौरान विधायक ने दुकानदारों व ग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *