अग्निकांड से आहत अमरनाथ ने सीओ नौतनवा को सौपा ज्ञापन

अग्निकांड से आहत अमरनाथ ने सीओ नौतनवा को सौपा ज्ञापन

अग्निकांड से आहत अमरनाथ ने सीओ नौतनवा को सौपा ज्ञापन

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी के सिवान में मंगलवार को दिन ने लगी आग में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल और हजारो एकड़ डंठल जलकर राख हो गया। ग्रामीण फायर बिग्रेड को फोन करते रह गए और करीब 3 घंटे बाद फायर बिग्रेड पहुंचा और तब आग पर काबू पाया गया। आग से होने वाले नुकसान से आहत क्षेत्र नंबर 12 के जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अमरनाथ पांडे ने आज अपने तमाम समर्थकों के साथ क्षेत्राधिकारी नौतनवा को एक मांग पत्र सौंपते हुए नौतनवा तहसील पर फायर बिग्रेड रखने सहित तीन सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिन किसानों के गेहूं के फसल जले हैं उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी लिखा है कि नौतनवा में फायर बिग्रेड स्टेशन बनाने के लिए वह बहुत पहले से भूमि आवंटित है परंतु अभी तक फायर बिग्रेड स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका इसके पीछे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता साफ झलक रही है। नौतनवां में फायर बिग्रेड का निर्माण जनहित में आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अमरनाथ पांडे, जगदीश चौहान, विशाल दूवे, मुकेश यादव, पंकज त्रिवेदी, सूरज शुक्ला, निशांत अग्रहरी, रोहित दुबे, जगदीश, राधेश्याम, राम प्रसाद, चौधरी सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे