सोनौली में घर-घर से कूड़ा उठाने का शुरू हुए अभियान को शिवम ने दिखाई झंडी

सोनौली में घर-घर से कूड़ा उठाने का शुरू हुए अभियान को शिवम ने दिखाई झंडी

सोनौली में घर-घर से कूड़ा उठाने का शुरू हुए अभियान को शिवम ने दिखाई झंडी

सोनौली में घर-घर से कूड़ा उठाने का शुरू हुए अभियान को शिवम ने दिखाई झंडीआई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के कोने कोने को स्वच्छ्ता रूपी रोशनी से आच्छादित करने की ऐतिहासिक अभियान का आगाज आज हरी झंडी दिखाकर शिवम त्रिपाठी ने किया।
बुधवार को इस मुहिम की शुरुआत करते हुए नगर पंचायत सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने मुहिम को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए महिला सफाई कर्मियों का फूल माला पहना कर उनका से स्वागत किया। साथ ही घर घर कूड़ा उठाने हेतु ठेले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने कहा कि हम सबके लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। इसके पूर्व अध्यक्ष श्रीमती त्रिपाठी व प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने संविधान के निर्माता
बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । साथ ही बाबा साहब के दिखाए हुए रास्तों पर चलने की सपथ ली और उन्हें सदी के सबसे बड़े देश व समाज सुधारकों में से बड़ा रत्न की संज्ञा दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, सभासद प्रदीप नायक, अमीर आलम,बेचन प्रसाद, अफरोज खान, राजकुमार नायक, प्रेम यादव, वकील अहमद, पप्पू खान,सुरेंद्र विश्वकर्मा, विनय यादव, निजामुद्दीन,प्रेम सिंह,प्रेम जायसवाल,राजू गुप्ता, राधेश्याम यादव,प्रताप मद्धेशिया,बबलू गुप्ता,पप्पू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहें। महाराजगंज

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे