नौतनवा: क्षेत्र संख्या 12 में पत्नी, बच्चे और भाभी उतरी चुनावी प्रचार में

नौतनवा: क्षेत्र संख्या 12 में पत्नी, बच्चे और भाभी उतरी चुनावी प्रचार में

नौतनवा: क्षेत्र संख्या 12 में पत्नी, बच्चे और भाभी उतरी चुनावी प्रचार में

नौतनवा: क्षेत्र संख्या 12 में पत्नी, बच्चे और भाभी उतरी चुनावी प्रचार मेंआई एन न्यूज़ पंचायत चुनाव डेस्क:
महाराजगंज जिले के नौतनवा विकासखंड के जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र संख्या 12 में सभी दिग्गज प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां तक की वोट मांगने के लिए कोई अपनी पत्नी तो कोई अपने बच्चे तो कोई भौजाई को चुनाव मैदान में उतार दिया है।
जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस क्षेत्र में करीब 1 दर्जन से अधिक उम्मीदवार हैं। क्षेत्र संख्या 12 में कुल 22 ग्राम सभा है। जिसमें सभी दिग्गज नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार रखा है और उनकी पीठ थपथपा रहे हैं। प्रत्याशी भी अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए बच्चे और पत्नी तक को भी उनके बीच भेज रहे हैं। मतदाताओं के बीच वादों का दौर भी शुरू हो गया है । मतदाता भी नेताओं को खूब समझ रहे हैं। अपने हिसाब से अपना डिमांड कर रहे हैं। नेता देर रात तक उनकी चौखट का परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं। मतदाता उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस बार के मतदाता नेताओं से ज्यादा होशियार और सतर्क है, और उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। सभी प्रत्यासियो को आश्वासनों का घूंट पिला रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे