नौतनवा: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन,6 प्रचार वाहन सीज

नौतनवा: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन,6 प्रचार वाहन सीज

नौतनवा: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन,6 प्रचार वाहन सीज

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में आज आधा दर्जन प्रचार वाहनों को सीज कर दिया है ।
खबरों के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नौतनवा राजेश कुमार पांडे ने आज शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों का प्रचार कर रहे विभिन्न पार्टियों के आधा दर्जन प्रचार वाहनों को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में सीज कर दिया है ।
श्री पांडे ने बताया कि आज दिन में क्षेत्र भ्रमण के दौरान खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते प्रचार वाहनों को देखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक वाहन पर एक ही माइक बाधना था, लेकिन प्रचार वाहनों ने किसी ने चार तो किसी ने 6 माइक बाद रखा था ।
एक तरह से खुलेआम चुनाव आचार संहिता यह सभी माखौल उड़ा रहे थे। सभी वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे