रामअधार दुबे ने बीडीसी पद के लिए लगाई ताकत, जनसंपर्क किया तेज
रामअधार दुबे ने बीडीसी पद के लिए लगाई ताकत, जनसंपर्क किया तेज
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
विकासखंड नौतनवा क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही उर्फ गनवरिया वार्ड संख्या 1 से 13 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे है। नौतनवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअधार दुबे ने आज अपने क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं से सीधे जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
श्री दुबे ने कहा कि मुझे जनता का आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आयेगी। मै बीडीसी का चुनाव प्रमुख पद के लिए लड़ रहा हूं जिससे क्षेत्र का विकास कर सकु।
इसके पहले बरगदही उर्फ गनवारिया और करमहिया की युवाओं ने रामअधार दुबे का स्वागत करते हुए पूरे क्षेत्र में उनके साथ बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया।
इस मौके पर ग्राम सभा के तीनो टोले के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





