भारत नेपाल के सोनौली का भगवानपुर बॉर्डर सील, पूरी तरह से आवागमन रहेगा ठप

भारत नेपाल के सोनौली का भगवानपुर बॉर्डर सील, पूरी तरह से आवागमन रहेगा ठप

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कल सोमवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बॉर्डर को एसडीएम और सीओ नौतनवा के देखरेख में रात्रि दस बजे वेरीकटिंग कर सील कर दिया गया है। रात 10:00 बजे से सोमवार शाम 6:00 बजे शाम तक सीमा पूरी तरह से सील रहेगा जब तक की मतदान कार्य पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो जाता। इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी तरह के आवागमन ठप रहेगा।

बता दें कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सीमा नेपाल से सीधे जुड़ा हुआ है , जो पगडंडी मार्गों से होते हुए भारतीय सीमा में आता है। इस बार के आवागमन को देखते हुए इसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

महराजगंजl त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार की रात 10 बजे भारत-नेपाल सोनौली सीमा सील, सीमा से आवागमन पूर्ण रूप से रहेगा ठप,सोमवार को मतदान समाप्ति के बाद आवागमन की होगी नियमानुसार बहाली

महाराजगंज उत्तर प्रदेश


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे