नेपाल निवासी युवक का संदिग्ध अवस्था मे पेड़ से लटकते मिला शव —

नेपाल निवासी युवक का संदिग्ध अवस्था मे पेड़ से लटकते मिला शव --

नेपाल निवासी युवक का संदिग्ध अवस्था मे पेड़ से लटकते मिला शव —

आईएनन्यूज बृजमनगंज/ महराजगंज

कोल्हुई के गांव बड़िहरी में अपनी बहन के घर रह रहे नेपाल मूल के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की गांव के बगल स्थित आम के बगीचे में रस्सी के फंदे से लटकती हुई लाश बरामद कर पुलिस ने पी एम हेतू भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पडोशी राष्ट्र नेपाल के गांव मधुबेनिया जिला रुपन्देही निवासी कासीराम उम्र करीब 20 वर्ष थाना कोल्हुई के गांव बड़िहरी निवासी अपनी बहन के घर पिछले कई वर्षो से रह रहा था। और अपने जीजा गिरधारी शर्मा के साथ करुआवल चौराहे पर नाइ का काम करता था। बताया जाता है कि वह बीते रविवार की सुबह घर से दुकान के लिए निकला था। और तभी से लापता था। परिजन खोज बीन कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह गांव के बाहर आम की बाग में रस्सी के सहारे उसकी लाश झूलती हुई देखी गई। सुचना पाते  कोल्हुई पुलिस  मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतू भेज दिया गया है। पुलिस विवेचना में लगी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे