समाजवादी पार्टी ने अपने सभी वादे किये पूरे——–किरनमय नंदा

समाजवादी पार्टी ने अपने सभी वादे किये पूरे--------किरनमय नंदा

समाजवादी पार्टी ने अपने सभी वादे किये पूरे——–किरनमय नंदा 

——————–/////——-/–/———

भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को सुनने व देखने  के लिए भीड़ इतनी उतावली थी कि लोग पेड़ पर चढ़ कर उन्हे देख रहे थे पवन सिह ———————-////——————–

लेहड़ा खास मे सपा काग्रेस गठबंधन प्रत्याशी वीरेंन्द्र चौधरी के सर्मथन मे बोले सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

————————————————-

आई एन न्यूज फरेन्दा / महराजगंज

 सपा कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंन्द्र चौधरी के पक्ष मे सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव व भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने फरेन्दा विधान सभा के लेहड़ा खास मे जनसभा कर कहा कि सपा सरकार ने अपने सभी वादो को पूरा कर दिखाया है। भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने गीत के माध्यम से प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के पक्ष मे मतदान की अपील कियें।समाजवादी पार्टी ने अपने सभी वादे किये पूरे--------किरनमय नंदा

    सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि सपा सरकार अपनी उपलब्धियो व विकास के नाम पर वोट मांग रही है। सपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाए चलायी जिसका लाभ सबको मिल रहा है। सपा सरकार ने सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का काम किया है। समाजवादी पेन्शन ऐम्बुलेन्स सेवा कन्या विद्या धन लैपटाप योजना वुमेन पावर हेल्प लाइन  डायल100 सहित अनेक योजनाओ का लाभ सीधे लोगो तक पहुचा है। 

     युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि सपा अपने विकास कार्यो के बदौलत फ़िर से सरकार बनाने जा रही है दो युवाओ का गठबंधन प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाला गठवंधन है। उन्होने कहा कि यहा से सपा कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंन्द्र चौधरी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विश्वास दिखाया है उस पर जनता का विशाल जनसमूह अपनी मोहर लगा रहा है।

  भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को सुनने व देखने  के लिए भीड़ इतनी उतावली थी कि लोग पेड़ पर चढ़ कर उन्हे देख रहे थे पवन सिह ने प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के पक्ष मे एक गाना गाया लउकता सुन्दर समइया ए भइया सपा आई व अखिलेश जी के झंडा लहराई सपा आई गीत पर उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। भीड़ इतनी उतावली हो गयी थी कि लोग स्टेज के नजदीक पहुच गये जिस पर पवन सिंह ने संयम बनाने की अपील किये। प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी ने अपने संघर्ष के बदौलत लोगों से वोट की अपील कियें।

   सभा को सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव अरविन्द कुमार मिश्र सैय्यद अरशद मदन गोपाल यादव कैलास यादव रामललित मौर्य रामलाल यादव ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मोहम्मद अयूब पप्पू चौधरी जावेद उर्फ टून्नू सूर्यमन यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे