समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन ने किया बैठक
समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन ने किया बैठक
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार की गई।जिसमे सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह,लक्ष्मीपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतेन्द्र गौण एवम् समस्त ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सफाईकर्मियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन सदैव तत्पर है।उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को सफाई से सम्बन्धित समस्त उपकरणों को उपलब्ध कराया जाय।
उक्त अवसर पर जिला संरक्षक श्री सत्येंद्र कुमार मिश्र,जिला अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह,लक्ष्मीपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतेन्द्र गौण के साथ साथ अन्य ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।





