केंद्र में 7 वर्ष पूर्ण- नौतनवा थाने मे भाजपा नेता ने किया पौधारोपण

केंद्र में 7 वर्ष पूर्ण होने पर नौतनवा थाने मे भाजपा नेता ने किया पौधारोपण
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 7 वर्ष पूर्ण होने पर आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जास्वाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नौतनवा थाना परिसर में पांच आम का पौधा लगाया गया। पौधारोपण के दौरान थाना अध्यक्ष नौतनवा राजेश पांडे भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी समाज व देश में तमाम तरह की सेवा कार्य कर रही हैं। जिसमें पौधारोपण भी एक है। इसी के तहत आज थाना परिसर में पौधा रोपा गया इन सभी रोपित पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी थाना के पुलिस कर्मियों की को सौंपी गई है । पौधारोपण के झ्स मौके पर जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि वृक्ष, पेड़ रहेंगे तभी यह धरती रहेगी और इंसान भी स्वास्थ्य व सुरक्षित रहेगें।
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन नौतनवा सीताराम लोहिया, भाजपा नेता राजन वर्मा, सुनील गुप्ता, संतोष निषाद, रवि मोदनवाल, विजय, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »