महिलाओं में टीका लगवाने की मची होड़,बनर्सिहा में 199 लोगों को लगा कोरोना टीका
महिलाओं में टीका लगवाने की मची होड़,बनर्सिहा में 199 लोगों को लगा कोरोना टीका
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
शासन के निर्देश पर संचालित टीकाकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बनर्सिहा खुर्द में एक दिन में 199 लोगों को कोविड़19 का वैक्सीन लगाया गया। जबकि महिलाओं में कोरोना टीका लगाने की और लगे रहे।
प्राथमिक विद्यालय पर टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम, ग्राम प्रधान, आशा, सचिव, आंगनबाड़ी वर्कर्स का विशेष सहयोग रहा।
ग्राम प्रधान प्रभुदयाल वर्मा वए एन एम इन्द्रमती की देखरेख में बुधवार को कुल 199 लोगों ने अपने आप को कोरोना से सुरक्षित करते हुये वैक्सीन लगवाया।
ग्राम प्रधान ने कहा कि किसी के अफवाह में ना आये, 18 से ऊपर के उम्र वाले सभी लोग टीका लगवाएं और गांव को कोरोना मुक्त बनाएं। तभी देश कोविड़ मुक्त होगा और सभी सुरक्षित होंगे।
इस मौके पर ए एन एम इन्द्रमती, ग्राम प्रधान प्रभुदयाल वर्मा, आगनबाड़ी वर्कर्स, पंचायत कर्मी आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





