सोनौली: जुगौली गांव के चाकूबाजी में एक की मौत दो की हालत गंभीर

सोनौली: जुगौली गांव के चाकूबाजी में एक की मौत दो की हालत गंभीर

सोनौली: जुगौली गांव के चाकूबाजी में एक की मौत दो की हालत गंभीर
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे से सटे जुगौली गांव में बीते शाम को दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुए चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि आधा दर्जन से ऊपर चोटिल बताए गए है।
खबरों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को करीब शाम 6:00 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जुगौली गांव में सड़क के किनारे टेनी नामक व्यक्ति का मकान है। वहां कुछ निर्माण हो रहा है। और पिलर ढाले गए हैं। पिलर को पकड़कर कलामुद्दीन कहीं जा रहा था, इसी बीच टेनी की नजर पिलर पकड़े कलामुद्दीन पर पड़ गई और कहा सुनी हो गया। मामला शांत भी हो गया था। किंतु पुनः करीब 8:00 बजे रात मे दोनों पक्ष कलामुद्दीन और टेनी फिर भड़क गए और दोनों पक्षों से गोलबंद होकर करीब दर्जन भर लोग लाठी डंडा और चाकू लेकर उतर गए । जमकर मारपीट हुआ जिसमें कुछ के सर फटे हैं और 3 को चाकू भी लगा हैं। हालत गंभीर है। घायलो का इलाज एक अस्पताल चल रहा था। दोनों पक्षों से मारपीट में जहरउद्दीन ,निजाबुन, तबारक, कलामुद्दीन, मुबारक, टेनी, छोटकान सहित कई लोग चोटिल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर थी। चाकू लगने से खाएं जहीरूद्दीन पुत्र अजानुउल्लाह कि बीती रात अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। जिनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में हो रहा है। लाश को पुलिस सोनौली कोतवाली लाई है, और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे