गरीबों के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई– कामना त्रिपाठी

गरीबों के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई-- कामना त्रिपाठी

गरीबों के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई– कामना त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अपार सफलता पर आज पूरे देश मे अन्न महोत्सव मनाया गया। इसी क्रम में भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सभी सरकारी उचित दर की दुकानो पर पंजीकृत कार्डधारकों को न पं सोनौली अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि “कोविड काल के दौरान लोगों तक निःशुल्क राशन गरीब निरी लोगों तक पहुच गई, समाज के निचले तबके के बारे में भी ऐसी दूरदर्शी सोच रखता हो। उनकी सोच का परिणाम है यह महत्वाकांक्षी योजना जिससे आमजन लाभान्वित हो रही है।
श्रीमती कामना त्रिपाठी ने नगर के मलीन बस्ती में 4 कोटेदारो के यहां 50 सरकारी झोले में खाद्यान्न वितरित कर अन्न महोत्सव मनाते हुए कहा कि “यह योजना लाकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारो के लिए जीवनदायिनी साबित हुआ, इसके लिए हम प्रधानमंत्री व यशस्वी मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हैं। अन्न महोत्सव में नगर में स्थित सभी 6. दुकानदारो के यहां प्रधानमंत्री के सम्बाद का प्रसारण हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी श्री राजनाथ यादव सभासद प्रदीप नायक अफरोज खान बेचन प्रसाद नजामुद्दीन, आशुतोष त्रिपाठी कार्ड धारक गुड़िया, पानमति,मीरा, रामरती,मनोहर एवं कोटेदार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे