नौतनवा- पत्नी और बच्चों की तलाश में भटक रहा पति, पुलिस से लगाई गुहार
नौतनवा- पत्नी और बच्चों की तलाश में भटक रहा पति, पुलिस से लगाई गुहार
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 3 हमीद नगर परसोरिया मोहल्ला निवासी एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर गायब हो गई है। महिला के पति साहलीन आज नौतनवा थाना सहित जनसुनवाई पर शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
खबरों के मुताबिक बीते सप्ताह साहलीन जो पेशे से ड्राइवर है, रोजी रोटी के लिए अपनी गाड़ी लेकर बाहर चला गया और कई दिनों से उसे बाहर रहना पड़ा, और जब वह घर लौटा तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। साहलीन अपने पत्नी और दोनो बच्चे गायब हो जाने पर आसपास तथा रिश्तेदारों से भी पूछताछ किया तो सब ने बताया कि बच्चों को लेकर पत्नी त चली गई है, जब उसे तलासते मैं अपने ससुराल नेपाल के सेमरहना पहुंचा तो मेरे ससुर ने मुझे गाली गुप्ता देते हुए भगा दिया, मुझे मेरे पत्नी और बच्चों से नहीं मिलने दिया।
साहलीन ने आशंका व्यक्त किया है कि मेरी पत्नी जेवर और कुछ पैसे लेकर गई है,जिसे मेरे ससुर द्वारा छीन कर उसकी हत्या भी कर सकते हैं। शालीन ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


