बैजू यादव को सपा युवजन सभा ने प्रदेश सचिव किया नामित, बधाइयों का तांता
बैजू यादव को सपा युवजन सभा ने प्रदेश सचिव किया नामित, बधाइयों का तांता
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने महाराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत निवासी बैजू यादव को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी मैं प्रदेश सचिव नामित किया गया है। पार्टी में
आशा किया गया है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को यह जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक बल और गतिशीलता प्रदान करेंगे।
यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर किया गया है।
बैजू यादव के समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर सोनौली नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





