ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बने अरुण वर्मा
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बने अरुण वर्मा
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल की संतुति पर शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में निचलौल तहसील अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से अरुण वर्मा को नामित किया गया। जिसमे उन्हें 14 दिनों के अंदर जिला कार्यकरिणी के निर्देशन में तहसील इकाई के गठन हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसकी सूचना जिला महासचिव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन रवि प्रताप सिंह ने दी।
उनके इस मनोनयन पर प्रदीप गुप्ता, आदित्य पटवा, प्रवीण मिश्रा, संदीप निगम, दिनेश रौनियार, आशुतोष सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने बधाई दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





