सोनौली-प्रदेश सचिव के प्रथम आगमन पर सपाइयों ने किया भव्य स्वागत
सोनौली-प्रदेश सचिव के प्रथम आगमन पर सपाइयों ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने महाराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत निवासी बैजू यादव को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।
प्रदेश सचिव बैजू यादव का अपने गृह नगर सोनौली के प्रथम आगमन पर समाजवादी युवजन सभा के लोगों ने
एक जुलूस के साथ कुनसेरवा चौराहे पर पहुंच कर उनका स्वागत किया और बाइक जुलूस के साथ उनका स्वागत करते हुए नारेबाजी करते हुए सोनौली के राम जानकी मंदिर चौराहे पर उन्हें फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
आज रविवार की शाम को बैजू लखनऊ से सोनौली पहुंचते उसके पहले ही सोनौली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर उनका स्वागत किया।
उसके बाद कुनसेरवा से युवजनसभा के लोग एक जुलूस के रूप में कुनसेरवा से चलकर सोनौली पहुंचे। सोनौली कस्बे के रामजानकी चौराहे पर बैजू यादव को युवजनसभा के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से नीरज गुप्ता, कर्म हुसैन, शाह आलम, माधव लोधी राजू पटवा, बाबूराम यादव, विजय यादव, नंदकिशोर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





