महाराजगंज: एसपी लगाएंगे जनता चौपाल, समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
महाराजगंज कोतवाली में एसपी लगाएंगे जनता चौपाल, समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
विभिन्न तरह के पुलिस से जुड़ी समस्याओं की समाधान को लेकर महाराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कल शुक्रवार को जनता चौपाल का आयोजन किया है।
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि कल शुक्रवार 13/08/2021 को थाना कोतवाली क्षेत्र में, जनता की पुलिस संबंधित समस्याओं को लेकर थाना कोतवाली में समय करीब 12:00 से 2:00 बजे तक जनता चौपाल का आयोजन किया गया है। एसपी जनता चौपाल में आने वाले पुलिस संबंधी समस्त प्रकरणों को संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम भेज कर निस्तारण कराएगें।
हालां की समस्याओ के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस की 10 टीमें मय वाहन बनाई गई हैं। जो मौके पर जाकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु कार्य करेंगे।
बता दे की एसपी महराजगंज ने थाना कोतवाली क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं को लेकर थाना कोतवाली के प्रांगण में आने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





