लक्ष्मीपुर: भाजपा नेता के मधुबनी गांव पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगा पीड़ित परिवार

लक्ष्मीपुर: भाजपा नेता के मधुबनी गांव पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगा पीड़ित परिवार

लक्ष्मीपुर: भाजपा नेता के मधुबनी गांव पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगा पीड़ित परिवारलक्ष्मीपुर: भाजपा नेता के मधुबनी गांव पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगा पीड़ित परिवार
आइ एन न्यूज़ लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के बरगदवा मधुबनी गांव के पास स्थित नहर में डूब कर मोहम्मद अली उर्फ निवर के मौत की खबर जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल को हुई वह आनन-फानन में मधुबनी गांव पहुंच गए। उनके गांव में पहुंचते ही पीड़ित परिवार उन्हें देखकर फफक फफक कर रोने लगा।
श्री जायसवाल ने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाते हुए तत्काल पुरंदरपुर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया जिस पर पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को नहर से निकालकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
श्री जायसवाल ने पीड़ित परिवार को हर तरह का मदद करने का आश्वासन दिया और उसके शव को पीएम के लिए भिजवाया।
यह घटना बीते शाम की है बरगदवा मधुबनी निवासी मोहम्मद अली उर्फ निवर नहर मैं डूब कर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव में लगी पूरा गांव शोक में डूब गया। मोहम्मद अली उर्फ निवर के परिवार के सहयोग में गांव के प्रधान बालाजी पटेल डॉ विनय भारती सूरज सागर जायसवाल बलराम नर्वदेश्वर बाबा कमलेश पटेल दिनेश पटेल हिरदेश पटेल ओम प्रकाश दिलेर पटेल जुटेरहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे