भारत के गौरव और सौभाग्य का पर्व है स्वतंत्रता दिवस: मुन्ना सिंह
भारत के गौरव और सौभाग्य का पर्व है स्वतंत्रता दिवस: मुन्ना सिंह
नौतनवा-महेंद्र नगर में पूर्व विधायक ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
स्वतंत्रता दिवस भारत के गौरव का पर्व हैं। इस दिन हम स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को स्मरण करते है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने वाले अमर शहीदों को सच्चे मन से याद कर हम उन्हें सम्मान देने का कार्य करते हैं। स्वंतत्रता आंदोलन के संघर्ष में अपने प्राणों की आहूत देने वालों वाले महापुरुषों को हम नमन करते हैं।
उक्त बाते आज नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्रनगर मुहल्ले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्व सैनिकों की देखरेख में सभासद पप्पू जायसवाल उर्फ चड्डा के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन में कहे, इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी और राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को याद किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विजय थापा, अर्जुन थापा, अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जयसवाल, कृष्ण बहादुर थापा, सुनील जायसवाल, दीपेंद्र थापा, पंकु थापा, नर बहादुर राना, प्रकाश थापा, सुमन शर्मा, शालू थापा, सोनी थापा, प्रियंका गौड़, शांति देवी थापा, सीमा थापा सहित मोहल्ले के सभी गणमान्य नागरिक महिला-पुरुष मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





