नौतनवा- स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे गगनभेदी नारे

नौतनवा- स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे गगनभेदी नारे

नौतनवा- स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे गगनभेदी नारे
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
स्वतंत्र दिवस को नौतनवा कस्बे में जगह जगह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में नौतनवा कस्बे के अटल चौक के निकट भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में जितेंद्र जायसवाल ने ध्वजारोहण कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। शहीदों की कुर्बानी को याद किया।

नौतनवा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण—–
नौतनवा कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में राम सजीवन मौर्य एसडीएम नौतनवा ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से नंदलाल जायसवाल, प्रधानाचार्य जन्मेजय सिंह,राजाराम जायसवाल, राधेश्याम, कमलेश अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्लाक प्रमुख नौतनवा ने अस्पताल चौराहे पर किया ध्वजारोहण–
नौतनवा कस्बे के भगत सिंह चौक पर अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने ध्वजारोहण किया उसके उपरांत उन्होंने भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे