सोनौली बॉर्डर– 90 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर-- 90 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर– 90 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा से सटे डांडा हेड के पास पुलिस और एसएसबी 66 वी वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से 90 लाख रुपए के कीमत की मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है।
खबरों के मुताबिक आज मंगलवार की दोपहर को करीब कि 11बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी गांव के पास से भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक को एसएसबी जवानो ने रोककर जांच किया तो छिपा कर रखा गया 90 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम इकराब खान निवासी वार्ड नंबर 8 सोनौली बताया है।
एसएसबी ने एनडीपीएस की धारा में लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई के लिए मादक पदार्थ सहित युवक को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली शशांक शेखर राय ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से 90 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके विरुद्ध धारा 8/22 / 23 एनडीपीएस के आप मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे