नौतनवा: सीआईटी संस्थान में विधानसभा संयोजक का हुआ सम्मान व स्वागत
नौतनवा: सीआईटी संस्थान में विधानसभा संयोजक का हुआ सम्मान व स्वागत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह को भाजपा द्वारा विधान सभा संयोजक बनाए जाने के हर्ष में उनका उद्योग व्यापार मंडल नौतनवा द्वारा सीआईटी संस्थान परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियो ने उनका गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि बबलू सिंह भी उपस्थितरहे । भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए एवम इस क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। यहां की समस्याओं से मंत्री जी से भी अवगत कराते हुई समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास होगा।
विष्णु के प्रमुख रूप से सीआईडी के संस्थापक राजीव शर्मा, नौतनवा के वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम जायसवाल, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, राम रूप जायसवाल, कमलेश अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी नेता मौजूद रहे।





