किसानो का कर्ज माफ करने के लिए वोट की सौदेबाजी ठीक नही —— राहुल गांधी

किसानो का कर्ज माफ करने के लिए वोट की सौदेबाजी ठीक नही ------ राहुल गांधी

किसानो का कर्ज माफ करने के लिए वोट की सौदेबाजी ठीक नही —— राहुल गांधी 

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क

जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।चुनाव बाद सरकार बनने पर किसानो के कर्ज माफी के पीएम के वादे पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल ने कहा कि किसानो का कर्ज चाहे जिस बैंक का हो सारे बैंक आरबीआई के अधीन है और आरबीआई केंद्र सरकार के अधीन।किसानो का कर्ज माफ करने के लिए वोट की सौदेबाजी ठीक नही है।2004 मे यूपीए की सरकार बनने पर कांग्रेस ने72 हजार करोड़ रूपया किसानो का माफ किया था।

राहुल गांधी ने कहा मोदी जी की नियत साफ नही है।वै उद्दोगपतियों के पीएम हैं और उन्ही के लिए काम करते है।कहा उन्होंने विजय माल्या का कर्ज माफ किया। 12 हजार करोड़ जनता को देते तो विकास होता। कहा महराजगंज जिला केले की खेती में नंबर वन है लेकिन केला किसान बदहाल हैं।गठबंधन की सरकार बनी तो केले से बनने वाले अन्य खाद्य पदार्थ की फैक्ट्री लगाकर उन किसानो के जीवन स्तर की सुधारा जाएगा। कहा सरकार बनने पर बिजली का बिल हाफ और किसानो का पूरा कर्ज माफ होगा। किसानो की बेहतरी के लिए बेहतर उपाय किए जाएंगे।

मोदी को कटघरे मे खड़ा करते हुए कहा कि स्विटजर बैंक से कालाधन लाकर गरीबो के खाते मे 15-15 लाख डालने का वादा किया था।स्विटजर लैंड से कितना पैसा लाए इसका जवाब उनके पास नही है उल्टे नोटबंदी कर सारे देश मे तबाही खड़ा कर दिया।कहा अजीब बात है गंगा मइया का बेटा बनते हैं लेकिन गंगा मा अपने बेटे को ढंढ रही हैं। राहुल ने मोदी हर बात पर सवा सौ करोड़ जनता का सेवक होने का दावा तो करते हैं लेकिन हैं सिर्फ 50 औद्दोगिक घरानो के पीएम।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे