गांव का बढ़ाया मान लखनऊ में हुई सम्मानित
गांव का बढ़ाया मान लखनऊ में हुई सम्मानित
– ठूठीबारी के स्वामीविवेकानन्द इण्टरमीडिएट कालेज से पढ़ लखनऊ विश्वविद्यालय में लिया था दाखिला
– मध्यम श्रेणी परिवार की लड़की है भावना
– एक गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल से लखनऊ विश्वविद्यालय में की गई सम्मानित
– आईएस अधिकारी बनने ज़ाहिर की इच्छा
आई एन न्यूज निचलौल/महाराजगंज
गांव में रह अपने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इण्टर प्रथम स्थान पास कर विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट में दाखिला ले भावना वर्मा ने विश्वविधालय में इतिहास में प्रथम स्थाम प्राप्त कर भार्गव सम्मान से गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र पा सम्मानित की गई वही शिक्षा शास्त्र में द्वितीय स्थान पा सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित की गई। भावना को कुल 1 गोल्ड 2 सिल्वर सहित 3 प्रशस्ति पत्र मिले है। शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में जुझारूपन इनका स्वभाव सा है वही अपने दादा भगवती वर्मा के दिए गए दिशा निर्देश को अपना भावना ने यह कामयाबी हासिल की है। भावना का कहना है कि यह मेरी मंजिल नहीं है। मेरी मंजिल आईएस अधिकारी बन देश जी सेवा करने को है। वह अपने इस सम्मान को अपने दादा,दादी, चाचा व चाची को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि इन्ही लोगो के दिशा निर्देश से मुझे यह कामयाबी मिली है।





