नौतनवा: चकदह पहुंचे डीएम और एसपी, बाढ़ क्षेत्रों का लिया जायजा, सरकारी सुविधाएं शुन्य

नौतनवा: चकदह पहुंचे डीएम और एसपी, बाढ़ क्षेत्रों का लिया जायजा, सरकारी सुविधाएं शुन्य

नौतनवा: चकदह पहुंचे डीएम और एसपी, बाढ़ क्षेत्रों का लिया जायजा, सरकारी सुविधाएं शुन्यनौतनवा: चकदह पहुंचे डीएम और एसपी, बाढ़ क्षेत्रों का लिया जायजा, सरकारी सुविधाएं शुन्य

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों को पिला रहे हैं आश्वासनों का घूंट,हियुवा जिला अध्यक्ष ने बाढ पीड़ितों को पहुंचाया राहत सामग्री।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड में बाढ़ का तांडव अभी थमा नहीं है, करीब एक दर्जन गांव आज भी बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है, लोग घरों की छत पर शरण लिए हुए हैं। जनप्रतिनिधि पहुंच तो रहे है लेकिन केवल आश्वासनों का घूंट पिला कर चलता है बन रहे हैं।
आज सोमवार की दोपहर को महाराजगंज के डीएम और एसपी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की पीड़ा को नजदीक से समझा, उनमें बिस्किट और केला वितरित किया लेकिन सरकारी सुबिधाए शुन्य रही ।
नेपाल में लगातार हुई बारिश के कारण भारतीय सीमा की सभी नदियां उफान पर हैं। धीरे धीरे सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रो की तरफ बाढ़ बढ रहा है। बाढ़ की चपेट में करीब एक दर्जन गांव आज भी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घर की छतों पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।
इस हकीकत से रूबरू होने के लिए जिम्मेदार अधिकारी थी आज पहुंचे हैं। लेकिन सरकारी सुविधाएं शुन्य हैं। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे तो लेकिन ग्रामीणों की सहायता की जगह आश्वासनों का घुट पिला कर चलता बन रहे हैं।
 चकदह क्षेत्र में निवास करने वाले हनुमत कृपा पब्लिक चैरिटेबल कि डायरेक्टर अमरनाथ पांडे ने क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्रामीणों से मिले और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हियुवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे पीएसी द्वारा लगाए गए नाव में बैठकर चकदह के टोला घरौहिया मैं पहुंच कर वह ग्रामीणो से मिले घररोहिया में करीब 100 से अधिक ग्रामीण अपनी छतो पर बैठकर अपना दिन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों की पीड़ा को समझते हुए हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रामीणों तक भोजन के पैकेट पहुंचाएं और लाई और भेली भी उन तक पहुंचाया। अपने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान चकदह वीरेंद्र कुमार राजभर ने इंडो नेपाल न्यूज़ क्या कहा बाढ़ पीड़ितों को लेकर स्वंय सुने।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे