सोनौली- सीएम का लाभार्थियों के साथ वर्चुअल कार्यक्रम,शिवम त्रिपाठी ने दर्ज कराया सहभागिता

सोनौली- सीएम का लाभार्थियों के साथ वर्चुअल कार्यक्रम,शिवम त्रिपाठी ने दर्ज कराया सहभागिता

सोनौली- सीएम का लाभार्थियों के साथ वर्चुअल कार्यक्रम,शिवम त्रिपाठी ने दर्ज कराया सहभागिता
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद तथा प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में आज सोमवार को सोनौली नगर पंचायत कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। और न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने लाभार्थियों के साथ कार्यक्रम में अपनी वर्चुअल सहभागिता दर्ज कराया और मा०मुख्यमंत्री जी के बातों को सुना।
इसके उपरान्त अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीबों के लिए संचालित योजनाएं काबिले तारीफ हैं।और मेरा पूरा प्रयास है कि मेरे नगर का कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रह जाए।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,अफरोज खान,राजकुमार नायक,राधेश्याम यादव,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे