बाढ़ त्रासदी लक्ष्मीपुर –समरधीरा- खालीगढ़ संपर्क मार्ग बंद, स्ट्रीमर की मांग

बाढ़ त्रासदी लक्ष्मीपुर --समरधीरा- खालीगढ़ संपर्क मार्ग बंद, स्ट्रीमर की मांग

 

बाढ़ त्रासदी लक्ष्मीपुर –समरधीरा- खालीगढ़ संपर्क मार्ग बंद, स्ट्रीमर की मांग

इंडो नेपाल न्यूज़ लक्ष्मीपुर डेस्क: लक्ष्मीपुर विकासखंड के समरधीरा खालीगढ़ संपर्क मार्ग पर करीब 2 फीट ऊंचा बाढ़ का पानी बह रहा है। आधा दर्जन गांव बाढ़ से पूरी तरफ से घिरा हुआ हैं । ग्रामीण अपने छतो पर हैं।
ग्रामीण मटेलू सहानी, दिनेश यादव अखिलेश कनौजिया, जगत यादव, विजय प्रसाद, प्रकाश साहनी भरत साहनी, रक्षा दल यादव, पप्पू चौधरी, विशंभर यादव, छोटू यादव ने बताया कि करीब 15 किलोमीटर तक बाढ़ पूरी तरह से अपना विकराल रूप धारण कर रखा है। जिम्मेदार अधिकारी गण मौन है।
ग्रामीणों ने यह भी कहां की बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को गांव से निकलने की अब तक कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। गांव वालों ने किसी तरह अपने काठ के नाय की व्यवस्था कर रखा है।जिसके सहारे कुछ लोग गांव से निकल रहे हैं।
हालांकि बाढ़ का जायजा एसडीएम नौतनवा ने लिया है। पुलिस फोर्स लगा दी गई है। किंतु उन्हे निकालने की अब तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर एक सट्रीमर मिल जाए तो काफी हद तक राहत मिल जाता। खाने पीने की व्यवस्था से लेकर बीमार व्यक्तियों को गांव से बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था देने के नाम पर मौन है।
बाढ़ के कहर को देखते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल मौके पर पहुंचकर बाढ़ की जानकारी ली ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, सुमन सहानी, ओमप्रकाश वरुण, रविंद्र चौधरी सहित तमाम हियुवा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे