परसा मलिक: जिला पंचायत सदस्य सहित सात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
परसामलिक: जिला पंचायत सदस्य सहित सात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज़ परसामलिक डेस्क:
परसा मलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी गांव में पत्थर नसब की कार्रवाई में दखल एवं लोकसेवक के कार्य में हस्तक्षेप को लेकर जयप्रकाश श्रीवास्तव के तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य वसी मोहम्मद सहित कुल 7 लोगों के विरुद्ध परसा मलिक पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 352, 504, 506, 434 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी गांव निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव अपने आराजी नंबर 281 रकबा 101 एअर भूमि का धारा 24 के तहत पैमाइश का आदेश हुआ। आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर गए और उक्त भूमि का नियमा अनुसार पैमाइश कर पत्थर नसब की कार्रवाई कर दिए। इसी बीच सिरसिया मर्शकी निवासी वसी मोहम्मद पुत्र अब्बास अली, जमुना निवासी इंद्रपाल, सुमन पत्नी दर्शन, रमायन उर्फ सुखारी पुत्र सोमई, अखिलेश पुत्र सुखारी, राकेश पुत्र चौथी, सोना पत्नी सुखारी अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर सभी लोग गोलबंद होकर गाली गुप्ता जान से मारने की धमकी देते हुए पूरब की दिशा में गड़े पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया है, और कहे कि यहां से भाग जाओ में नही तो तुम्हारी हत्या कर देंगे । प्रार्थी विरोध किया तो उपरोक्त लोग लाठी डंडा लेकर दौड़ाने लगे, किसी तरह भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उक्त मामले पुलिस ने उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































