नौतनवा– महेन्द्रनगर मे बच्चों ने रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
नौतनवा– महेन्द्रनगर मे बच्चों ने रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
संचारी रोग नियंत्रण की जन जागरूकता के लिए आज सुबह नौतनवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर में छोटे-छोटे बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन शर्मा, सहायिका मंजू जयसवाल के देखरेख में मोहल्ले के सभी छोटे छोटे बच्चे, महिलाएं अपने हाथों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न तरह के नारों से लिखें तक्थियो को लेकर पूरे मोहल्ले में भ्रमण किया और आमजन को संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा मोहल्ले में साफ सफाई का संदेश दिया। बच्चों ने तक्थियो पर लिखे स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता हमारे निरोग रखने का प्रमुख साधन है। तन और मन में विशेषता लाएं।
इस मौके पर मोहल्ले के तमाम महिला और बच्चे मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





