घर चलाने के लिए बहू और सास में आपसी सामंजस्य आवश्यक– कामना त्रिपाठी
घर चलाने के लिए बहू और सास में आपसी सामंजस्य आवश्यक– कामना त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनोली डेस्क:
घर परिवार को चलाने के लिए बहू और सास में आपसी सामंजस्य आवश्यक होता है।
उक्त बातें आज रविवार की दोपहर को
सोनौली नगर पंचायत कार्यालय की सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम सास बहू सम्मेलन मैं उपस्थित बड़ी संख्या में सास बहू को संबोधित करते हुए सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष कामना त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहीं कि आज के समय में अक्सर देखने को मिलता है कि बहू और सास में आपसी सामंजस्य नही बन पाता है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, कि सास बहू का आपस में सामंजस्य बना रहे जिसको हम सबको मिल के सफल बनाना है। सास बहू के बिना आपसी मेल के किसी भी परिवार को चलाना संभव नही है।
सास बहू सम्मेलन की बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती कामना त्रिपाठी ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सास बहू सम्मेलन को अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव, रतनपुर ब्लाक के फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही, बी.सी.पी.एम मुदिता त्रिपाठी, आशा संगिनी बबिता जायसवाल ने भी नगर के विभिन्न वार्डों से आये हुए सास एवं बहुओं को संबोधित कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी,अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव,सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक,वकील अहमद,अशुतोष त्रिपाठी सहित आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे। उपस्थित महिलाओं में श्रीमती कामना त्रिपाठी ने नवरात्रि के अवसर पर उनमें फलाहार भी वितरित किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





