चेयमैन नौतनवा का हुआ स्वागत, विविधता हमारे देश को महान बनाती हैं–गुड्डू खान

चेयमैन नौतनवा का हुआ स्वागत, विविधता हमारे देश को महान बनाती हैं--गुड्डू खान

चेयमैन नौतनवा का हुआ स्वागत, विविधता हमारे देश को महान बनाती हैं–गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
पूरे जनपद में ऊर्जावान व सर्व-धर्म सम्भाव के प्रतीक माने जाने वाले नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान को सभी धर्मों के धार्मिक कार्यो में उपस्थित रहने, समान रूप से मान- सम्मान देने व उनके द्वारा सामाजिक सरोकार से सम्बंधित किये जाने वाले कार्यो से प्रभावित होकर आज अकबरी जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद कमरूदीन साहब ने पालिका अध्यक्ष का माल्यार्पण कर खैरमक़दम किया तथा मुबारकबाद दी।
इमाम साहब ने बताया कि पालिका अध्यक्ष गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढाने का जो नेक कार्य कर रहे है उससे मुस्लिम समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं इससे अच्छा उदाहरण व भाईचारा हमारे देश के अलावा अन्यत्र कही देखने को नही मिलेगा।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “आज हजरत के हाथों जो सम्मान मुझे मिला है इसके लिये मैं उनका शुक्रगुजार हूँ, इसी देश मे जहॉ सभी धर्मो के लोग मोहर्रम में एक साथ शरीक होते है वही दीपावली की छुर-छुरी हर घर को रोशन करती हैं,यही हमारी परम्परा हैं और यही भाईचारा, यही विविधता हमारे देश की पहचान हैं जिस पर मुझे नाज हैं।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,कुद्दुश खान,गुलाम मुस्तफा इद्रिसी, अब्दुल मजीद, ग्यासुदीन,ताहिर अली,गुड्डू, मो0 सिद्दिक, कमरूदीन, हाफिज निजाम साहब, रहमत, प्रमोद पाठक,हासिम, अख्तर अली, निजामुद्दीन, शाहिद, आफताब अहमद के अलावा कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे